Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deepak selected as an umpire by the Uttar Pradesh Cricket Association

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में दीपक अंपायर के रूप में चयनित

Sun, 01 Nov 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Deepak selected as an umpire by the Uttar Pradesh Cricket Association
नकुड़। गंगोह क्षेत्र के गांव कोहली माजरा निवासी दीपक सैनी का उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में अंपायर के रूप में चयन हुआ है।
विज्ञापन

दीपक सैनी ने बताया कि वर्ष 2020 में वह सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ गए थे। इसके बाद से ही वह विभिन्न क्रिकेट मैचों में अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने जिला स्तर पर कई क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग की है। गत वर्ष सुंदरपुर में बीसीसीआई की ओर से आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी के चार दिवसीय मैच में भी उन्होंने अंपायरों के साथ सहभागिता की थी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इसी वर्ष प्रदेश की सभी जिला क्रिकेट एसोसिएशनों से ईमेल के माध्यम से अंपायर चयन के लिए प्रतिभागियों की सूची मांगी थी। इसके तहत सहारनपुर से उनका नाम भेजा गया। जिला स्तर पर परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने नौ अगस्त को प्रदेश स्तर पर अंपायर चयन के लिए लिखित परीक्षा दी। इसके बाद 17 और 18 सितंबर को साक्षात्कार और प्रायोगिक परीक्षा हुई। शनिवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने परीक्षा परिणाम घोषित किया, जिसमें उनका चयन हुआ है। दीपक सैनी ने वर्ष 2023 में भी अंपायर बनने के लिए प्रयास किया था।
विज्ञापन

दीपक के पिता मास्टर राजकुमार सैनी गांव में ही निजी स्कूल संचालित करते हैं। दीपक सैनी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक रहा है। वर्ष 2011 से 2016 तक उन्होंने क्रिकेट खेला। इस दौरान जिला स्तर पर विभिन्न मैचों में प्रतिभाग किया। वर्ष 2016 में क्रिकेट खेलना छोड़कर उन्होंने अंपायरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed