फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Death warrants are agricultural laws: Manpal

किसान महापंचायत में गरजे किसान नेता

Sun, 28 Feb 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Death warrants are agricultural laws: Manpal
डेथ वारंट हैं कृषि कानून : मैनपाल
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मैनपाल चौहान ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। सरकार किसानों को जातियों में बांटकर आंदोलन को कमजोर करना चाहती है। इस मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
फसलों का दाम बढ़ाए बगैर दोगुनी नहीं होगी आमदनी : धर्मेंद्र
भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने की झूठी बात कर रही है। फसलों के भाव को दोगुना कर या फिर फसलों का उत्पादन दोगुना किए बिना कैसे आय दोगुना हो सकती है।
विज्ञापन

सपा किसान आंदोलन के साथ : संजय गर्ग
सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सपा किसान आंदोलन के साथ है। यदि ये कानून वापस नहीं हुए तो न सिर्फ देश में खाद्यान्न की जमाखोरी बढ़ेगी, बल्कि जन वितरण प्रणाली के जरिये गरीबों को मिलने वाला सस्ता राशन बंद होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन में भागेदारी करेंगे जिले के किसान : विनय कुमार
भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि गाजीपुर में चल रहे आंदोलन में जिले के किसान बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे। आज की महापंचायत ने साबित कर दिया कि किसान आंदोलन को सभी वर्गों का समर्थन है।
600 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य दे सरकार : भगत सिंह
पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेना चाहिए। गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। सरकार बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज भी दिलवाए।
निजीकरण के नाम पर हक छीन रही सरकार : तेजियान
उत्तर प्रदेश वन निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद तेजियान ने कहा कि सरकार निजीकरण के नाम पर दलित और पिछड़ों का हक छीन रही है। इससे भी खतरनाक सेज (स्पेशल इकॉनोमिक जोन) है। इसलिए सबको मिलकर आंदोलन को सफल बनाना होगा।
घट गई किसानों की आय : चौधरी बख्तावर
वरिष्ठ सपा नेता और जाट कल्याण सभा के अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने की बात कह रही है, पर स्थिति उलट है। धान और गन्ने के रेट और इनकी लागत को देखें तो आय एक चौथाई रह गई है।
इन लोगों ने भी रखे विचार
भाकियू युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, हरियाणा से आए सेवा सिंह व डंपी पहलवान, साहब सिंह प्रमुख, परीक्षित चौधरी, रविंद्र चौधरी, सुुशील अंबोली, जगपाल सिंह, अमीर अहमद जैदी, झबल सिंह, चांदवीर सिंह, अमित मुखिया, सरदार भोला सिंह, अमित गुर्जर, संदीप चौधरी, सुचित चौधरी, वेदांश और भीम सिंह ने भी विचार रखे।

ये लोग रहे मौजूद
महापंचायत में पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन चौधरी तेज सिंह, सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, अतुल्य प्रताप सिंह, वेदपाल राठी, चौधरी अशोक कुमार, हाफिज मुर्तजा, रविंद्र चौधरी, राव साजिद, प्रदीप शर्मा, जोगेंद्र प्रधान, गजेंद्र यादव, ईश्वरचंद आर्य, विनोद खन्ना, अरुण राणा, जितेंद्र पंवार, रघुवीर सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, रणवीर सिंह, समरपाल सिंह, रामपाल प्रधान, सुरेश त्यागी, भंवर सिंह, प्रदीप राणा, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed