{"_id":"64ea4d2e82bb3ede53015574","slug":"death-toll-in-cracker-factory-fire-rises-to-two-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-8344-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पटाखा फैक्टरी में आग लगने से मरने वालों की संख्या दो हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पटाखा फैक्टरी में आग लगने से मरने वालों की संख्या दो हुई
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी में एक और मानव शरीर के मिले अवशेष
लापता मजदूर के परिजनों की गुहार पर पुलिस ने फिर से खंगाली फैक्टरी तो मिले अवशेष
संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी। छजपुरा पटाखा फैक्टरी में हुए अग्निकांड में दो श्रमिकों की मौत हुई है। एक लापता मजदूर के परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने जब फिर से फैक्टरी पहुंच कर जांच पड़ताल की तो मानव अवशेष मिलने के बाद इसका पता चला। पुलिस ने बरामद अवशेष को जांच के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार रात फैक्टरी में आग लगने के बाद जनपद सिद्धार्थनगर निवासी मजदूर प्रेम प्रकाश का शव जली अवस्था में मिला था, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार दोपहर को फैक्टरी में काम करने वाले विनोद 35 पुत्र रामआसरे के भाई प्रमोद कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई भी देर रात आग लगने के बाद से गायब है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फैक्टरी पहुंच कर जांच की तो अंदर से मानव शरीर के कुछ अवशेष बरामद हुए। बरामद अवशेष को पुलिस ने जांच के लिए भेज दिए है। प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि जांच के बाद परिजनों के डीएनए सेम्पल से जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही पता चलेगा कि अवशेष लापता हुए विनोद के है या अन्य किसी ओर मजदूर के। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
फैक्टरी मालिक सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गागलहेड़ी। छजपुरा पटाखा फैक्टरी में आग लगने से दो मजदूरों की मौत के बाद पुलिस ने फैक्टरी मालिक सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि छजपुरा गांव में स्थित जय भवानी फायर वर्क्स के मालिक सुमन लाम्बा, गोरी लाम्बा और फैक्टरी की देखरेख करने वाले हनी लाम्बा, जुगनू के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304, 201, 286, 5/9 बी के तहत पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि फाेरेंसिक टीम, डॉग स्कवाॅड, अग्निश्मन विभाग सहित कई टीमें फैक्टरी परिसर की जांच में जुटी हुई हैं। आग लगने के कारणों और लाइसेंस के अनुसार मौके पर उपलब्ध विस्फोटक आदि तथ्याें की जानकारी जुटा रहे हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ सदर अभितेश सिंह ने भी फैक्टरी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।