फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Death of pregnant including child in District Women's Hospital

जिला महिला अस्पताल में बच्चे सहित गर्भवती की मौत

Fri, 25 Jun 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Death of pregnant including child in District Women's Hospital
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भवती ने दम तोड़ दिया। खास बात यह है कि बच्चा भी महिला के पेट ही में रह गया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद क्षेत्र की गर्भवती को प्रसव पीड़ा के चलते बृहस्पतिवार की शात जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के पेट में दो बच्चे पल रहे थे। चिकित्सकों ने सामान्य तरीके से एक बच्चा तो रात नौ बजे पैदा करा दिया। आरोप है कि दूसरा बच्चा पेट में ही छोड़ दिया गया। गर्भवती ने तड़पते हुए रात करीब 11 बजे दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते ऐसा हुआ है। उधर, सीएमएस डॉ. ममता सोढ़ी ने बताया कि महिला सात माह की गर्भवती थी। ऊपर से दो बच्चे पेट में होने की वजह से बच्चे सही से विकसित नहीं हो सके थे। महिला में खून की भी बेहद कमी थी। चिकित्सकों को ऑपरेशन करने में खतरा नजर आ रहा था। ऐसे में सामान्य प्रसव कराने की कोशिश की गई। जब रात नौ बजे एक बच्चा सामान्य तरीके से पैदा हो गया तो, उम्मीद थी कि दूसरा बच्चा भी हो जाएगा। ऐसे में चिकित्सकों ने बिना ऑपरेशन के ही दूसरा भी बच्चा पैदा कराने की कोशिश की, मगर महिला ने उससे पहले ही दम तोड़ दिया। डॉ. सोढ़ी ने चिकित्सकों पर लग रहे लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि जो बच्चा हो चुका था उसे मशीन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed