{"_id":"5797b3b84f1c1b356421f1dc","slug":"death-of-current-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से ग्रामीण की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
शव रखकर जाम लगाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के चिलकाना में खेत में घास लेने गए ग्रामीण की बिजली के तार के छू जाने से करंट मौत हो गई। खोजबीन के दौरान एक दिन बाद लाश मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया।
देर शाम सीओ और एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। चिलकाना थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी मेघराज (35) पुत्र सुरता सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे खेतों में घास लेने गया था
लेकिन जब वह देर शाम तक नहीं आया तो परिजनों ने उसकी आसपास के खेतों में जाकर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह से ही परिजन ग्रामीणों को साथ लेकर मेघराज की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे मेघराज का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित कैराना निवासी एक किसान के खेत में नीचे लटक रहे 11 हजार की विद्युत लाइन के तारों के नीचे मिला। संभवत: तारों से टकराने के कारण करंट से ही मेघराज की मौत हुई थी।
शव को देखकर ग्रामीणों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मेघराज के शव को चिलकाना-गंदेवड मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण विद्युत निगम के जिम्मेदार लोगों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।
जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सतीश चंद त्यागी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। करीब सवा नौ बजे एसडीएम रामविलास यादव और सीओ चरण सिंह यादव पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कर जाम खुलवाया