फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Death of a young man who fell into a well late at night

Saharanpur News: देर रात कुएं में गिरे युवक की मौत

Tue, 12 Sep 2023 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who fell into a well late at night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंगोह। इलाके के एक खेत में स्थित कुएं में सोमवार देर रात गिरे युवक को दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि सोमवार देर रात मोहल्ला कुरैशियान निवासी भूरा (28) पुत्र अहसान अपने साथी सोनू के साथ कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के समीप स्थित एक खेत में किसी काम से गया था। जहां अंधेरे के चलते भूरा 40 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया था। इसके बाद सोनू ने पुलिस को जानकारी दी थी। काफी मशक्कत के बाद भूरा को कुएं से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं भूरा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed