{"_id":"5f5924d28ebc3e395373e31f","slug":"death-in-accident-saharanpur-news-mrt50052795","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती के पास एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी।
थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव धोलाहेड़ी निवासी ग्रामीण जगराम (47) बाइक पर बरौली की ओर जा रहा था। बुधवार दोपहर जब वह जनता रोड पर लखनौती गांव के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से जा रही एक कार ने उसे साइड से टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से जगराम की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। बाद में ग्रामीणों ने एक शख्स को पकड़ लिया। देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।