{"_id":"5e6914348ebc3eeb572e3c8a","slug":"death-in-accident-saharanpur-news-mrt4731045105","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों में दूधमुंही बच्ची और छात्र की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हादसों में दूधमुंही बच्ची और छात्र की जान गई
विज्ञापन
दो हादसों में दूधमुंही बच्ची और बीए के छात्र की मौत
बड़गांव। किसी वाहन ने बीए की परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक में टक्कर मार दी। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने छात्रा का शव जिला चिकित्सालय भेजा। दूसरी घटना में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार छह माह की बच्ची मां की गोदी से छिटक कर सड़क पर जा गिरी। इससे बच्ची की मौत हो गई।
क्षेत्र के सिसोनी निवासी राकेश का 23 वर्षीय पुत्र बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार को सुबह के समय वह घर से अपनी बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने के लिए डिग्री कॉलेज, भायला जा रहा था। सुबह लगभग सात बजे जब वह महेशपुर हिंडन नदी के पास मोड़ पर पहुंचा तो उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय भेजा। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतक के पास हेलमेट नहीं था। अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
एक अन्य घटना में गन्ने से लदी ट्रैक्टर बुग्गी ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार छह माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस्लामनगर निवासी सुनील अपनी पत्नी राजबाला व छह माह की बच्ची ईशानी के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार के लिब्बरहेड़ी गांव रिश्तेदारी में जा रहा था। दोपहर 11 बजे जब वह रामपुर रोड पर दल्हेडी गांव के पास पहुंचा तो गन्ने से लदी ट्रैक्टर बुग्गी की उसकी बाइक से टक्कर हो गई। इस दौरान उसकी पत्नी की गोद से छिटक कर बच्ची ईशानी सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरते ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चली।