{"_id":"690ba5229c3adb3bb00242a7","slug":"dead-cattle-remained-in-the-cowshed-for-15-hours-and-treatment-was-also-delayed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-162359-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 15 घंटे तक गोशाला में पड़ा रहा मृत गोवंश, उपचार में भी हुई देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 15 घंटे तक गोशाला में पड़ा रहा मृत गोवंश, उपचार में भी हुई देरी
विज्ञापन
फोटो सहित
रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान के गांव नंदपुर में अस्थायी गोशाला में मंगलवार देर रात एक गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के 15 घंटे बाद भी गोवंश को दफनाया नहीं गया। शिकायत के बाद नायब तहसीलदार ने गोशाला पहुंचकर नाराजगी जताते हुए गोवंश को मिट्टी में दबवाया गया।
अस्थायी गोशाला में कुल 107 गोवंश हैं। अशोक जैन, रविपाल, अवनीश पाल, सचिन पाल, मोहित आदि का आरोप है कि मंगलवार देर रात से गोशाला में एक गोवंश मृत हालत में पड़ा था, जबकि दूसरा गोवंश तड़प रहा था। संबंधित अधिकारी को सूचना देने के 15 घंटे बाद भी गोवंश को नहीं दफनाया गया। इससे लापरवाही का पता चलता है।
गोशाला के केयर टेकर नाथीराम, रघुनाथ, सुमित ने बताया कि मृत गोवंश को दफनाने के लिए जेसीबी को भेजने के लिए कहा था। लेकिन किसी ने भी जेसीबी नहीं भेजी। सूचना पर नायब तहसीलदार संजीव चौहान गोशाला पहुंचे। उन्होंने मृत गोवंश को पड़ा देख कर गहरी नाराजगी जताई। इसके बाद नायब तहसीलदार ने नगर पंचायत के ईओ और बीडीओ को फोन किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि मृत गोवंश को दफना दिया गया है।