फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of youth missing for three days found floating in Yamuna

यमुना में उतराता मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

Wed, 03 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for three days found floating in Yamuna
सहारनपुर, सरसावा। सोमवार को यमुना पर बने रेत के टापू पर घास तथा सब्जी लेने के लिए गए लापता युवक का शव यमुना नदी में झरौली गांव के समीप घाट से मिला है।
विज्ञापन

ग्राम शाहजहांपुर का निवासी युवक प्रवीण (30) सोमवार की शाम को घर से यमुना नदी के किनारे बने टापू पर घास लेने तथा सब्जी तोड़ने गया था। जब देर रात तक युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। आशंका जताई जा रही थी कि यमुना में पानी के तेज बहाव के चलते युवक डूब गया। दो दिन से पुलिस तथा फायरब्रिगेड के गोताखोरों के अलावा स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में लगे थे। बुधवार शाम पांच बजे युवक का शव ग्राम झरौली के समीप यमुना नदी के किनारे पर उतराता मिला। शाहजहांपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह ने बताया कि संभवत: युवक की मौत नदी में तेज बहाव के कारण डूबने से ही हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, युवक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed