फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of woman found drowned in Yamuna river, search continues for son

यमुना नदी में डूबी महिला का शव मिला, बेटे की तलाश जारी

Wed, 09 Feb 2022 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found drowned in Yamuna river, search continues for son
यमुना नदी पर सर्च ऑपरेशन के दौरान पहुंचे एसडीएम रामजी लाल - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी में डूबी महिला का शव मंगलवार की सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान कोठड़ा घाट से मिल गया, जबकि उसके बेटे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम व सीओ ने भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव छज्जा निवासी सतीश की पत्नी निर्देशो (38) और उसका 12 वर्षीय बेटा सौरभ यमुना नदी में डूब गए थे। वह यमुना पार हरियाणा की सीमा में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। वापस आते समय यमुना नदी पार करने दौरान हादसा हुआ था। दोपहर के समय हुए इस हादसे के बाद ग्रामीण और मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने गोताखोर बुलवाकर मां-बेटे की पानी के अंदर तलाश शुरू कराई थी। मंगलवार की सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान निर्देशों का शव कोठड़ा घाट पर मिला, जबकि उसके बेटे का अभी पता नहीं चल पाया। देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी। उधर, मृतक महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोपहर बाद एसडीएम एसडीएम रामजी लाल व सीओ रामकरण सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला का शव मिल गया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। बच्चे की तलाश कराई जा रही है। गोताखोरों की टीम के अलावा स्थानीय लोग और मिर्जापुर पुलिस भी लगी है। इसे शासनादेश के अनुसार दैवीय आपदा मानते हुए मृतक महिला के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामजी लाल, एसडीएम बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed