फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of newly married woman found hanging in room, accused of murder

Saharanpur News: कमरे में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Mon, 20 Nov 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging in room, accused of murder
- 21 अक्तूबर को हुई थी शादी, हरिद्वार जिले की रहने वाली
विज्ञापन

- आरोप, तीन दिन पहले पति ने दी थी दहेज में बाइक नहीं लाने पर मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर खाना जादपुर में नवविवाहिता का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज में बाइक और अन्य सामान नहीं मिलने पर पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लिए हत्या की है। पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के गांजा मजरा गांव निवासी पूजा (21) की शादी 21 अक्तूबर को बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर खाना जादपुर निवासी मोंटी कुमार पुत्र शीशपाल के साथ हुई थी। रविवार सुबह पूजा का शव उसके कमरे में छत के कुंडे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर बिहारीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूजा के शव को फंदे से उतारा और जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई। पूजा के मायके के लोग भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पिता नाथीराम ने दामाद मोंटी और उसके घरवालों पर बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। नाथीराम ने बताया कि शादी के बाद से ही पूजा को दहेज में बाइक व कुछ अन्य सामान न दिए जाने पर प्रताड़ित किया जा रहा था। 17 नवंबर को दामाद ने बेटी को धमकी दी थी कि यदि तीन दिन के अंदर बाइक और अन्य सामान नहीं मिला तो वह उसका काम तमाम कर देगा। जब उसकी दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो दामाद ने परिवार के साथ मिलकर पूजा की हत्या कर दी। ससुराल पक्ष के लोग भी वहां से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है कि पूजा के पिता नाथीराम की तहरीर पति मोंटी, देवर अन्नू कुमार व राज, सास ज्ञानो और चाचा दीघन व राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed