{"_id":"646523b6a3cb74838a04b114","slug":"dead-body-of-missing-married-woman-found-hanging-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-2600-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फंदे पर लटका मिला लापता चल रही विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फंदे पर लटका मिला लापता चल रही विवाहिता का शव
विज्ञापन
गंगोह। गांव बुड्ढाखेड़ा में दो दिन से लापता चल रही विवाहिता का शव उसके ही घेर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी राजपाल की पत्नी सुनीता (40) पिछले दो दिन से लापता थी। परिजनों के अनुसार काफी तलाश के बाद भी सुनीता का कोई पता ना चलने पर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दे दी गई थी। बुधवार को सुनीता का शव घर से कुछ दूर स्थित उसके ही घेर में भूसे के कोठे में चुनरी से बनाए गए फंदे पर लटका मिला। फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका सुनीता राजपाल की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पहली पत्नी से तीन बच्चें बताए गए हैं, जबकि सुनीता के कोई संतान नहीं थी।
कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।