फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of drowned youth found in Dhamola river while making reel

Saharanpur News: रील बनाते समय डूबे युवक का शव ढमोला नदी में मिला

Mon, 17 Jul 2023 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of drowned youth found in Dhamola river while making reel
--मंगलवार को पांवधोई नदी में बाढ़ के दौरान डूबा था युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राकेश सिनेमा के पास मंगलवार को पांवधोई नदी में आई बाढ़ के दौरान वीडियो रील बनाते समय डूबे युवक का शव ब्रिजेशनगर के पास ढमोला नदी से बरामद हुआ है। पानी में बहे सामान की तलाश कर रहे युवकों ने शव देखा। पता लगने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मंगलवार को राकेश सिनेमा के पास पांवधोई नदी में वीडियो रील बनाते समय खानआलमपुरा के मोहल्ला मंदिर वाली गली निवासी यूसुफ उर्फ शादाब नदी में डूब गया था। तब, उसके शव का पता नहीं लग पाया था। शनिवार को पांवधोई और ढमोला नदी का जलस्तर पूर्व के मुकाबले कम हो गया। रविवार को ब्रिजेशनगर के पास ढमोला नदी में कुछ युवक अपने बहे सामान की तलाश कर रहे थे। उन्होंने नदी में एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान यूसुफ के रूप में हुई। इसके पश्चात पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि यूसुफ उर्फ शादाब का शव ब्रिजेशनगर में ढमोला नदी में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed