{"_id":"61bcbf45900a5a3c0336cb73","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-in-the-garden-saharanpur-news-mrt5693990172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। गांव रामखेड़ी निवासी एक युवक का शव फतेहपुर थाना क्षेत्र के जीवाला-माजरी मार्ग पर बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहपुर थानाक्षेत्र के गांव रामखेड़ी निवासी निखिल 20 पुत्र राजकुमार बृहस्पतिवार की शाम बाइक लेकर घर से निकला था। रात में गश्त के दौरान डायल 112 को उसकी बाइक जीवाला माजरी मार्ग पर स्थित एक बाग के सामने खड़ी मिली। बाइक को संदिग्ध अवस्था में खड़ी देख पुलिसकर्मी नीचे उतरकर जब बाग में पहुंचे तो निखिल का शव आम के पेड़ पर लटका था। इसके बाद फतेहपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारकर जांच पड़ताल की गई। इसी दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के चाचा सोनू द्वारा निखिल की आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेज दिया। युवक के पिता की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी। वह पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। थाना अध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि कुछ संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।