{"_id":"6001dacb8ebc3e324f3c13d9","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-saharanpur-news-mrt5207142129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
नानौता। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के शेखुपुरा के जंगल में नगर निवासी कामिल के खेत पर आम के पेड़ है। 28 वर्षीय युवक का शव चादर से बने फंदे से लटका मिला। शव के पास साइकिल खड़ी मिली। युवक की शिनाख्त शेखुपुरा निवासी नरेश ने अपने बड़े पुत्र अमन (28) के रूप में की। मृतक के पिता नरेश ने बताया कि अमन राजमिस्त्री के पास मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह 8 बजे वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। अमन के दो बेटे और पत्नी है। पिता नरेश ने बेटे की हत्या किए का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरि व क्षेत्राधिकारी गंगोह चोब सिंह ने मौके का मुआयना किया। विरेशपाल गिरि ने बताया कि खेतों में काम कर रहे लोगों ने सुबह साढ़े दस बजे शव पेड़ पर लटका देखा तो सूचना दी। क्षेत्राधिकारी गंगोह चोब सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही जानकारी मिलेगी।