फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of a woman found bleeding on the roadside

Saharanpur News: सड़क किनारे लहूलुहान मिला महिला का शव

Tue, 16 May 2023 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found bleeding on the roadside
सहारनपुर/पुवांरका। देहरादून हाईवे पर नोगजापीर के पास सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा मिला। शव पर चोटों के निशान भी थे। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना जनकपुरी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून हाईवे पर 37 वर्षीय महिला का शव पड़े होने की सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के भी प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिला के बारे में इतनी ही जानकारी मिल पाई है कि वह आसपास क्षेत्र में घूमती रहती थी और उसने दो-दो जुराब और दो लोवर पहन रखे हैं। संभवतः उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहा होगा। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि रात में अज्ञात वाहन से टकराकर वह सड़क किनारे जा गिरी और उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी शिनाख्त के भी प्रयास चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed