{"_id":"5e20a1218ebc3e7d5b70c619","slug":"dco-inspections-found-flaws-saharanpur-news-mrt464178516","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीओ ने किया गन्ना विकास परिषद गांगनौली का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीओ ने किया गन्ना विकास परिषद गांगनौली का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
डीसीओ के निरीक्षण में मिली खामियां
सहारनपुर। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को गन्ना विकास परिषद गांगनौली एवं गन्ना विकास समिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के घोषणा पत्र चेक किए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे गन्ना विकास समिति के सचिव का एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगा दी।
बृहस्पतिवार को जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि घोषणा पत्र में किसानों की संख्या एवं गांव का विवरण अंकित नहीं मिला। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने आवंटित खाद गोदामों का सत्यापन नहीं किया। कार्यालय में फाइलों का रखरखाव भी संतोषजनक नहीं मिला। गन्ना पर्यवेक्षकों के टूर प्रोग्राम एवं टूर डायरी दिसंबर एवं जनवरी माह की अपूूर्ण मिली। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने तमाम कार्यों को जल्द निष्पादित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय गन्ना विकास समिति सहारनपुर के सचिव भी अनुपस्थित मिले। उन्होंने एक कर्मचारी को दैनिक कार्य रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं।