{"_id":"68166c14e0fe17f046068b21","slug":"dcm-collided-with-a-scooty-one-woman-died-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-148597-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मारी, एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मारी, एक महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। कुम्हारहेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में सलेमपुर भूगड़ी गांव निवासी वारिसा 50 पत्नी वाजिद की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला और उसका बेटा घायल हो गए। गुस्साई भीड़ ने डीसीएम चालक की पिटाई कर दी।
समीना पत्नी जुल्फान अपने तीन वर्षीय बेटे आशु के साथ स्कूटी पर सहारनपुर से गागलहेड़ी की तरफ जा रही थी। उसके साथ गांव की ही वारिसा भी सवार थी। कुम्हारहेड़ा गांव के पास वह आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने लगी, तभी सामने से आ रहे डीसीएम ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इससे पहले कि उपचार के लिए लेकर जाते वारिसा ने दम तोड़ दिया। समीना और आशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद भीड़ ने डीसीएम चालक पंडोली निवासी सदाकत को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।