फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DCM bike rider cousins crushed, maiden killed

डीसीएम ने बाइक सवार चचेरे भाई-बहन कुचले, युवती की मौत

Sun, 12 Mar 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 12 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
DCM bike rider cousins crushed, maiden killed
एक दूसरी डीसीएम से टकराई डीसीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के छुटमलपुर में टायर फटने के बाद बेकाबू हुई डीसीएम ने बाइक सवार चचेरे भाई बहन को कुचल दिया, जिससे बहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बाइक सवारों को कुचलने के बाद डीसीएम दूसरे डीसीएम से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए तथा घायल को अस्पताल भिजवाया। मुजफ्फरनगर की एकता विहार कालोनी निवासी 20 वर्षीय तन्नु पुत्री सुनील कुमार अपने चचेरे भाई राहुल पुत्र साधुराम के साथ रविवार दुपहर दो बजे छुटमलपुर से अपने घर लौट रही थे।
विज्ञापन


छुटमलपुर-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव सोना सैयद माजरा गांव में अचानक सामने से आ रही डीसीएम का टायर फट गया। अनियंत्रित हुई डीसीएम इन्हें कुचलती हुई दूसरे ट्रक से टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 हादसे में तन्नु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल को 108 एंबुलेंस से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया गया। उधर, हादसे के बाद एक डीसीएम में भरी कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें भी सड़क पर फैल गई।


कुछ देर के लिए मार्ग भी अवरुद्ध रहा, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवा कर सुचारु कराया। उधर, गंगोह के  गांव दूधला निवासी राहुल और शोकिंद्र शनिवार देर शाम सहारनपुर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही ये लोग बाईपास मार्ग स्थित सीओ कार्यालय के नजदीक पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed