फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Day-night kabaddi competition will be held in Jhabiran

झबीरण में होगी डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता

Tue, 05 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Day-night kabaddi competition will be held in Jhabiran
झबीरण में होगी डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम झबीरण में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता डे-नाइट होगी।

मंगलवार को ग्राम झबीरण के देवेंद्र चौधरी एवं शरद शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में गांव में लगातार तीसरे वर्ष 11 एवं 12 नवंबर को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें आसपास के जिलों के दर्जनों गांवों की कबड्डी टीमें भाग लेंगी। आयोजकों ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में कबड्डी के मैच दिन के साथ रात को भी खेले जाएंगे। जिसके लिए मैदान तैयार कर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने यह भी बताया कि प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डे-नाइट के मैच होने के कारण प्रतियोगिता आकर्षक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed