फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Day long traffic jam in Shivalik Hills on Doon Highway

Saharanpur News: दून हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों में दिन भर रहा जाम

Tue, 07 Nov 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Day long traffic jam in Shivalik Hills on Doon Highway
देहरादून हाईवे पर ​शिवालिक पहाड़ियों में जाम में फंसे वाहन। संवाद
छुटमलपुर। दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवालिक पहाड़ियों में सड़क मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को दिन भर जाम लगा रहा। लाल पुल तथा डाट मंदिर के पास दोनों जगहों पर चार से पांच किमी तक जाम लगा रहा। सड़क के दस किमी लंबे हिस्से में वाहन रेंग कर गुजरते रहे। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लाल पुल से देहरादून की तरफ सड़क मरम्मत कार्य चल रहा है, जबकि डाट मंदिर के आस पास एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य चल रहा है। इन दोनों जगहों पर मार्ग वन वे हो रखा है। त्योहारी सीजन में वाहनों का भी रैला सड़कों पर उमड़ रहा है। इसके चलते मंगलवार को इन दोनों जगहों पर जाम लगा रहा। सामान्यत: मोहंड से आसारोड़ी तक की 15 किमी की दूरी को तय करने में बीस मिनट का वक्त लगता है। जाम के दौरान इस दूरी को दो से तीन घंटे में तय किया जा सका।
विज्ञापन

इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। संत नगर निवासी अर्चना शर्मा ने बताया कि उनका देहरादून में चिकित्सक के यहां सुबह की शिफ्ट में अप्वाइंटमेंट था वे साढ़े दस बजे घर से कार द्वारा चली थी। दोपहर दो बजे जब पहुंची तो चिकित्सक उठ चुके थे। ऐसे में उन्हें शाम की शिफ्ट में उन्हें दिखाना पड़ा। पूरा दिन इसके चलते बर्बाद हो गया। शेरपुर खानाजादपुर निवासी निवासी सुशील कुमार ने दूध की सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि गांव से पौना घंटा में वे देहरादून पहुंच जाते हैं, जबकि जाम की वहन से तीन घंटे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंडन नदी पुल पर लकड़ी से लदी ट्राॅली पलटने से लगा जाम
गागलहेड़ी। मंगलवार देर शाम को हिंडन नदी पुल पर लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से पुल पर लंबा जाम लग गया। जाम कैलाशपुर से लेकर देहरादून रोड स्थित मीट प्लांट तथा मुजफ्फरनगर और भगवानपुर सड़क मार्ग तक जाम लगा रहा। इस दौरान देहरादून की ओर से आने वाली स्कूली बच्चों की बसें भी करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जाम शाम पांच बजे से करीब साढ़े छह बजे तक लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed