{"_id":"646e47baa40a7257350a9bd6","slug":"daughters-lit-father-funeral-pyre-in-titron-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बदल रही परंपरा: पिता की चिता को बेटियों ने दी मुखाग्नि, बेटों का निभाया फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बदल रही परंपरा: पिता की चिता को बेटियों ने दी मुखाग्नि, बेटों का निभाया फर्ज
Wed, 24 May 2023 10:53 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 24 May 2023 10:53 PM IST
सार
हल्द्वानी में एक सड़क दुर्घटना के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। उसके बाद अंतिम संस्कार में दो बेटियों ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
मृतक दीपक शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के हल्द्वानी में खडलाना के ग्रामीण की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उसकी दो बेटियों ने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर बेटों का फर्ज निभाया। थाना तीतरों के ग्राम खडलाना निवासी 43 वर्षीय दीपक शर्मा पुत्र चन्दर शर्मा उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में पिकअप गाड़ी चलाते थे। मंगलवार की रात सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। हल्द्वानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी थी।
बुधवार की देर शाम उसका शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रियों को छोड़ गया है। बड़ी बेटी दीपिका 14 वर्ष की है और वहीं छोटी दीपांशी 12 साल की है। पिता का शव घर पहुंचने के बाद दोनों बेटियों ने अपने पिता का अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई। इस पर परिजनों ने उन्हें सहमति दे दी। इसके बाद बेटियों ने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर बेटों का फर्ज निभाया।