फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Date extended, now e-KYC can be done till August 25

तारीख बढी, अब 25 अगस्त तक करा सकते हैं ई-केवाईसी

Wed, 10 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Date extended, now e-KYC can be done till August 25
सहारनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत पात्र किसानों के लिए ई-केवाईसी कराने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। अब किसान 25 अगस्त तक ई-केवाईसी करा सकते हैं। जनपद के 85646 किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाते हैं। इन्हें दो-दो हजार रुपये की तीन किश्तों में डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जाता है। अब तक किसानों को इस योजना के तहत 11 किश्तें प्राप्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन

योजना में पारदर्शिता लाने और अपात्रों को इससे वंचित करने के लिए सरकार किसानों का ई-केवाईसी करा रही है। इसके लिए पहले 31 जुलाई तक का समय दिया गया था। अब इसे बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसान योजना की 12 किश्त से वंचित रह सकते हैं। उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि डीएम अखिलेश सिंह ने जनपद के ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर सभी पात्र किसानों की ई-केवाईसी कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की सूची कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक द्वारा चस्पा कर दी गई है। इसके अलावा लेखपाल भी किसानों के भूलेख का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर फीड कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानों से ग्राम पंचायत में खुली बैठक कर अवशेष किसानों की ई-केवाईसी कराने में सहयोग करने का आह्वान किया है। इस बैठक में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक एवं जनसेवा केंद्र के संचालक भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed