फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Darul Uloom has been adopting a strict stand on women from time to time

Saharanpur News: महिलाओं को लेकर समय-समय पर सख्त रुख अपनाता रहा है दारुल उलूम

Wed, 30 Jul 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Darul Uloom has been adopting a strict stand on women from time to time
देवबंद का दारुल उलूम
देवबंद। दारुल उलूम महिलाओं के प्रवेश पर रोक के अलावा भी कई अहम मुद्दों पर चर्चाओं में रहा है। इनमें महिलाओं के हाथों पर पुरुषों द्वारा मेहंदी लगाने, विवाह समारोह में बेपर्दगी आदि मुद्दे प्रमुख रहे है।
विज्ञापन

फतवों और इस्लामी तालीम के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध दारुल उलूम महिलाओं को लेकर समय समय पर प्रतिक्रिया देता रहा है। महिलाओं के संस्था में प्रवेश लगाने को लेकर दारुल उलूम पहले भी सुर्खियां में रहा है। इसके अलावा महिलाओं से संबंधित फतवों को लेकर दारुल उलूम दुनियाभर में चर्चा का विषय बना है। अपने एक फतवे में मुस्लिम महिलाओं का गैर मर्दों से हाथों पर मेहंदी लगवाने को दारुल उलूम ने नाजायज करार दिया हुआ है। शादी समारोह में उनके बेपर्दा रहने को इस्लाम के उसूलों के खिलाफ करार दिया था। इसके साथ ही फैंसी और चुस्त बर्का पहनने पर दारुल उलूम से फतवा जारी हुआ था। जिसको लेकर दुनियाभर में उसकी खूब चर्चा हुई।
विज्ञापन

गैर मर्दों के हाथों से चूडि़यां पहनने को भी दारुल उलूम ने गैर शरई करार दिया हुआ है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करने को भी दारुल उलूम ने गैर इस्लामी अमल करार दिया है। इसकी वजह बेपर्दगी बताई गई थी। अब फिर से दारुल उलूम ने संस्था में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाई है। जिसको लेकर संस्था एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed