फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Darbhanga-Amritsar Express will be canceled

दरभंगा- अमृतसर एक्सप्रेस रहेगी रद्द

Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Darbhanga-Amritsar Express will be canceled
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। पंजाब के झड़ियाला गुरु रेलवे स्टेशन पर चल रहे किसानों के आंदोलन की वजह से रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार को दरभंगा से अमृतसर जाने वाली दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इस ट्रेन का संचालन छह फरवरी को भी नहीं हो सकेगा।
दरअसल, पंजाब के झड़ियाला गुरु स्टेशन पर किसानों का आंदोलन लगातार चल रहा है, जिसे सौ दिन से ज्यादा हो गए हैं। इसी का प्रभाव है कि अंबाला सहारनपुर रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को निर्धारित रूट से पहले ही रुकवाना पड़ रहा है। ऐसी ट्रेनों में नांदेड़- अमृतसर एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ तक चलेगी। नतीजतन अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस छह फरवरी को चंडीगढ़ से चलकर अमृतसर के रास्ते बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन

वहीं, मुंबई सेंट्रल-अमृतसर एक्सप्रेस को ब्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलाया जाएगा तो, बांद्रा टर्मिनस - अमृतसर एक्सप्रेस भी ब्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलेगी। इसके साथ जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस भी ब्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलेगी। संबलपुर- जम्मूतवी एक्सप्रेस को जालंधर - पठानकोट कैंट के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed