फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   damage to eyes by using mobile in dark

Saharanpur News: अंधेरे में मोबाइल चलाने से आंखों को हो रहा नुकसान

Sat, 08 Apr 2023 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
damage to eyes by using mobile in dark
- 30 फीसदी मरीजों की आंखों की रोशनी पर पड़ रहा असर
विज्ञापन

- 22 से 40 उम्र के लोगों में अधिक समस्या

- नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आ रहे 100 से 110 मरीज



संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। अंधेरे में मोबाइल चलाने से लोगों की आंखों को नुकसान हो रहा है। इससे 30 फीसदी मरीजों की आंखों की रोशनी पर असर पड़ रहा। यह 22 से 40 साल की आयु वर्ग के लोगों में अधिक समस्या है। चिकित्सकों ने अंधेरे में मोबाइल व लैपटॉप न चलाने की सलाह दी है।

सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय की ओपीडी में चिकित्सकों को प्रतिदिन 1300 से 1600 मरीज दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार और शनिवार को ओपीडी में मरीजों की अधिक भीड़ रहती है। नेत्र रोग विशेषज्ञ के कक्ष में रोजाना 100 से 110 मरीज आंखों की जांच कराने के लिए पहुंचते हैं। इनमें अंधेेरे में मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले मरीज भी शामिल हैं। खासकर छोटे बच्चे अधिक हैं। क्योंकि बच्चे मोबाइल का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनसे उनकी आंखों की रोशनी पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामानंद बताते हैं कि टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर चलाने से आंखों की रोशनी कम होने लगती है। ऑनलाइन पढ़ाई ने बच्चों को मोबाइल की लत बना दिया है। बच्चों में यह लत बन गई है। रात के अंधेरे में मोबाइल का इस्तेमाल करना आंखों के लिए बेहद घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

--ये हैं बचाव के तरीके

-आंखों को पर्याप्त आराम देने के लिए करीब आठ घंटे की नींद लें।

-दिन में तीन से चार बार आंखों को ठंडे पानी से धोएं।

-मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर का प्रयोग जरूरी कार्यों के लिए ही करें।

-अंधेरे में मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

-कंप्यूटर, मोबाइल को आंखों से उचित दूरी बनाकर देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed