फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Damage survey begins, 499 houses collapsed due toDamage survey begins, 499 houses collapsed due to rain rain

Saharanpur News: नुकसान का सर्वे शुरू, बारिश से गिरे 499 घर

Thu, 11 Sep 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Damage survey begins, 499 houses collapsed due toDamage survey begins, 499 houses collapsed due to rain rain
मकान गिरने के बाद जिले के गांव शेखपुर मजिदपुर अहमतमाल में सहायता राशि को चेक सौंपते हुए। स्त्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। बारिश से हुए नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने भी अपने दौरे में निर्देश दिए थे। वहीं जिले में इस मानसूनी बारिश के चलते 499 घरों को नुकसान पहुंचा है। इनमें सबसे अधिक नकुड़ और बेहट तहसील के घर आदि शामिल हैं। आपदा विभाग ने अभी तक पीड़ितों को करीब 27 लाख रुपये की सहायता राशि दी है।
जिले में इस बार मानसून में अच्छी बारिश हुई है। अकेले अगस्त महीने में ही करीब 718 मिलीमीटर बारिश हुई। अतिवृष्टि का कहर न सिर्फ फसलों पर पड़ा है, बल्कि इससे घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जिले की सभी पांचों तहसीलों में सबसे अधिक नकुड़ में 161 घरों आदि को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद नंबर बेहट तहसील का आता है। तहसील में 122 लोगों के घरों, पशुशालाओं, झोपड़ी आदि को क्षति पहुंची। ऐसे ही रामपुर मनिहारान में 90, देवबंद में 80 तो सहारनपुर सदर तहसील में 45 घरों को नुकसान हुआ। सभी को सहायता राशि दी गई है।
विज्ञापन

सहायता राशि में जिन लोगों को 1.20 लाख रुपये सहायता राशि की मिली है, उनकी संख्या पांच है। 6500 रुपये की सहायता राशि वाले 48 पीड़ित, आठ हजार रुपये की सहायता वाले 14, तीन हजार की सहायता वाले दस तो चार हजार रुपये की सहायता पाने वाले पीड़ितों की संख्या 421 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed