फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   dairy sanchalkon ka pardarshan

कमिश्नर से मिलने पहुंचे, फिर निगम में किया प्रदर्शन

Fri, 15 Nov 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
dairy sanchalkon ka pardarshan
सहारनपुर। सहारनपुर नगर निगम की ओर से डेयरी संचालकों के खिलाफ नोटिस देने पर नाराज डेयरी संचालकों ने नगर निगम में जोरदार प्रदर्शन किया। डेयरी संचालकों का कहना था कि यदि उन्हें शहर से बाहर डेयरी ले जाने पर निगम अड़ा है तो पहले हरियाणा नगर निगम की तर्ज पर उन्हें जमीन मुहैया कराए। डेयरी संचालकों ने नगर निगम में नारेबाजी की। इससे पहले डेयरी संचालक कमिश्नर से मुलाकात करने पहुंचे। उनकी अनुपस्थित में अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बड़ी तादाद में डेयरी संचालक कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे। कमिश्नर की गैर मौजूदगी में डेयरी संचालकों ने अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। फिर नगर निगम पहुंचे। नगर निगम में नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी भी की। डेयरी संचालकों ने तीन बिंदुओं का समाधान करने के बाद डेयरी को शहर से बाहर करने पर अपनी सहमति जताई। डेयरी संचालकों का कहना था कि हजारों लोगों का डेयरी रोजगार बंद होने से उनके परिवार पर संकट आ जाएगा। नकली और सिंथेटिक दूध पीने को लोग मजबूर होंगे। डेयरियों में पलने वाली हजारों मवेशी पर भी संकट आ जाएगा। इसलिए यदि नगर निगम डेयरियों को शहर से बाहर ही ले जाना चाहता है तो हरियाणा की तर्ज पर निगम की तरफ से शहर से बाहर डेयरी कैंपस की व्यवस्था करके डेयरी संचालकों को डेयरी बनाने के लिए जगह आवंटित कर दें। जिस पर बैंक की आसान किस्त देकर रोजी-रोजगार चलाया जा सकें। नगर आयुक्त की गैर मौजूदगी में कार्यालय में ज्ञापन को रिसीव कराया गया। प्रदर्शन करने वालों में सचिन सिंह, योगेंद्र सिंह, राजकुमार, वीरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, बंगाल सिंह, राजेंद्र सिंह, भागमल, जावेद, साजिद, मोहम्मद हाजी यूनुस, राहत, सलीम, अकरम, खुर्शीद, रमजान, वसीम, मुज्जफर, अमीर अहमद, दीपक, प्रदीप, लियाकत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed