फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dairy operators came in support of farmers

किसानों के समर्थन में आए डेयरी संचालक

Sat, 30 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dairy operators came in support of farmers
डीएम कार्यालय पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते डेयरी संचालक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डेयरी संचालक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर तीनों नए कृषि कानून रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

हकीकत नगर स्थित धरनास्थल से अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में डेयरी संचालक नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार अगर अपना रवैय्या नहीं बदलती तो जिले से बड़ी संख्या में डेयरी संचालक दिल्ली कूच करेंगे। इकराम खान व पप्पू चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी करेगी तो वह दिन दूर नहीं जब किसान सरकार को सत्ता से बेदखल कर देंगे। इस दौरान आदेश त्यागी, हाजी मोहम्मद अहमद, मुनव्वर सिद्दीकी, अशोक जैन, अमित गुप्ता, रवि यादव, वरुण ठाकुर, सुभाष गुप्ता, रामकुमार कश्यप, मोनू कश्यप, मो. अफजाल, सतपाल सैनी, रियासत, सोनू, ब्रह्मपाल, लियाकत, जमील, बाहर अहमद, इनाम, अनिल कुमार, राजकुमार, रणवीर चौधरी, कुलदीप सिंह, अब्दुल रशीद, यूनुस खान, मो. इस्लाम, अब्दुल रहमान, इरशाद, मो. जहीर, संदीप कुमार, जब्बार अहमद, नूर अहमद, लियाकत अली मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed