फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dairies running on the streets were removed, fine imposed

सड़कों पर चल रही डेयरियों को हटवाया, जुर्माना वसूला

Thu, 10 Oct 2019 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Dairies running on the streets were removed, fine imposed
बेहट रोड से अतिक्रमण हटाती निगम की टीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को चकराता रोड से अतिक्रमण हटाया। प्रवर्तन अधिकारी ने सड़कों पर चल रही डेयरियों के संचालकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पशुओं और सामान को सड़क से हटवाया। छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला। भविष्य में पशुओं के सड़कों पर बंधा मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम के प्रवर्तन अधिकारी रिटायर्ड कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए चकराता रोड पहुंची, जहां एक दर्जन से अधिक डेयरियां सड़कों पर चल रही हैं। पशुओं के सड़कों पर बंधने की वजह से सड़कों पर गंदगी रहती है। इतना ही नहीं, भैंसे के साथ चलने वाली बोगी और अन्य सामान भी सड़कों पर रहता है। प्रवर्तन दल ने सड़कों पर बंधे पशुओं और बोगियों आदि को सड़कों से हटवाया। छह हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। टीम में कैप्टन नरेश चंद, एमपी सिंह, हेमराज सिंह, शिव कुमार, प्रदीप, नत्थीलाल, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed