{"_id":"58fa55b24f1c1b09038b45db","slug":"cylinder-leak-flames-three-women-swell","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर लीक होने से आग लगी, तीन महिलाएं झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर लीक होने से आग लगी, तीन महिलाएं झुलसीं
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
झुलसी महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट के मरवा गांव में शुक्रवार की शाम खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। पास में रखी पेट्रोल से भरी कैन ने भी आग पकड़ ली, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। आग बुझाने के प्रयास में तीन महिलाएं झुलस गई।
बरामदे में खड़ी बाइक व साइकिल भी जल गई। ग्रामीणों की भीड़ ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से महिलाओं को झुलसी हुई हालत में बेहट सीएचसी लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के मरवा गांव निवासी दिलशाद की पुत्री साईस्तां (20) घर के बरामदे में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर लीकेज हुआ और आग लग गई।
विज्ञापन
जब साईस्तां बचकर निकलती तब तक पास ही कैन में रखे पेट्रोल ने भी आग पकड़ ली और स्थिति और भयावह हो गई। साईस्तां की मां रिजवाना (40) और दादी सुगरा (70) ने साईस्तां को बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गई।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ ने रेत, मिट्टी और पानी डालकर किसी तरह से आग पर काबू पाया। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा 108 पर कॉल की गई।
मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को गंभीर हालत में बेहट सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।