{"_id":"664d1b924de6e5ff630dbe34","slug":"cyclist-crushed-by-dcm-woman-dies-after-being-hit-by-bike-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-124058-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीसीएम से कुचला साइकिल सवार, बाइक से टकरा महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीसीएम से कुचला साइकिल सवार, बाइक से टकरा महिला की मौत
Wed, 22 May 2024 03:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 22 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
नागल। नकुड़। गागलहेड़ी मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर डीसीएम से कुचल साइकिल सवार 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं नकुड़-सहारनपुर मार्ग पर बांदुखेड़ी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
पहला हादसा मंगलवार सुबह सीडकी पुल से पहले कट के पास हुआ। गांव बोहडूपुर निवासी सेठपाल वाल्मीकि का बेटा रोहित 14 गांव कोटा स्थित एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी का काम करता था। वह सफाई कर साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। सीओ देवबंद अशोक सिसोदिया ने बताया कि मृतक के दादा रणधीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूसरा हादसा गांव बांदूखेड़ी के पास हुआ। मंगलवार दोपहर गांव खोसपुरा निवासी ओमकार अपनी पत्नी बबली 55 के साथ बाइक से सहारनपुर जा रहा था। बताया जाता है कि ओमकार ने गांव बांदूखेड़ी के पास एक जूस की दुकान पर जाने के लिए बाइक घुमाई तो पीछे से तेज गति से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी उछलकर सड़क पर जा गिरे। दूसरी बाइक सवार व्यक्ति पीछे बैठे नाबालिग शमशाद निवासी जाजवा को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में दंपती और शमशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। फंदपुरी चौकी पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने बबली को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रोहित की नौकरी से चल रहा था घर का खर्च
रोहित दो भाई एवं दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मां मानसिक रोगी है, पिता भी बीमार चल रहे हैं। एक भाई का पिछले दिनों चंडीगढ़ में एक्सीडेंट हो गया था,वह भी अभी तक ठीक नहीं हुआ है। रोहित नवीं कक्षा का छात्र था, सफाई का काम करके अपने घर का खर्च चला रहा था।