फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cycle stations in place in the city, tracks will be made

शहर में जगह जगह साइकिल स्टेशन, बनेंगे ट्रैक

Sat, 08 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cycle stations in place in the city, tracks will be made
सहारनपुर। पर्यावरण को बचाने तथा लोगों को स्वस्थ बनाने के लिए स्मार्ट सिटी सहारनपुर में साइक्लिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए जहां शहर में जगह जगह साइकिल स्टेशन बनेंगे, वहीं स्मार्ट रोड़ के साथ साइकिल ट्रैक भी बनाए जाएंगे। सरकार ने शहर की जनता को यह तोहफा स्मार्ट सिटी योजना में दिया है। इससे जहां पर्यावरण स्वच्छ होगा। वहीं मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी असर दिखेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। इस योजना पर सरकार पांच करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत देश में इंडिया साइकिल फॉर चेंज चैलेंज शुरू किया गया है। इसमें सौ शहरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। खास बात यह है कि सहारनपुर भी उन सौ शहरों में शामिल है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के नोडल अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि साइकिल फॉर चेंज चैलेंज के तहत सहारनपुर में सितंबर माह में काम शुरू होगा। साइकिल खरीदी जाएंगी। जिनके संचालन के लिए शहर में कई जगहों पर साइकिल स्टेशन बनाए जाएंगे। मेट्रो कार्ड की तरह साइकिल में कार्ड लगेगा। इसके बाद लोग एक स्टेशन से साइकिल उठाकर शहर भर में कहीं भी अपने काम निपटाकर अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी स्टेशन पर साइकिल जमा करा सकेंगे। साइकिल के लिए अलग से ट्रैक भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

खरीदी जाएंगी 500 साइकिल
योजना के तहत पांच करोड़ रुपये से करीब 500 साइकिल खरीदी जाएंगी। साथ ही शहर में प्रमुख मार्गों पर साइकिल ट्रैक भी बनाए जाएंगे। इससे जहां शहर की सड़कों पर जाम कम होगा। वहीं प्रदूषण भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी साइकिल भी चला सकेंगे
स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनने वाले साइकिल ट्रैक पर लोग अपनी निजी साइकिल भी दौड़ा सकेंगे। स्मार्ट सिटी योजना के अधिकारियों का कहना है के साइक्लिंग को बढ़ावा देने का मुख्य उद्देश्य प्रदूषण रहित वातावरण तैयार करना और लोगों को स्वस्थ बनाना है।
एक करोड़ रुपये ईनाम मिलेगा
इंडिया साइकिल फॉर चेंज चैलेंज में शामिल सौ शहरों के बीच कंप्टीशन रहेगा। कंप्टीशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहर को एक करोड़ रुपये का ईनाम दिया जाएगा। जिसका उपयोग इस योजना में किया जाएगा।

इनका यह है कहना
स्मार्ट सिटी योजना के तहत देश में साइकिल फॉर चेंज चैलेंज कैंपेन शुरू हो रही है। अच्छी बात यह है कि सहारनपुर शहर ने भी इसमें अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसका मकसद पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाना और लोगों केे स्वस्थ बनाना है। हमारा प्रयास यही है कि सहारनपुर साइक्लिंग के लिए अच्छा माहौल तो बने ही। साथ ही इस कैंपेन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक करोड़ का ईनाम भी जीते।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed