{"_id":"625078e33629f058915455a5","slug":"cut-the-invoices-of-the-traders-who-spread-the-dirt-saharanpur-news-mrt583645317","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने बाजारों में घूमकर 50 से अधिक दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर में गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं। नगरायुक्त ने शहर को गंदा करने वाले दुकानदारों, रेहड़ी और ठेला लगाने वालों तथा आम नागरिकों को चिह्नित कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। नगरायुक्त के निर्देश पर अभियान शुक्रवार से शुरू कर दिया गया।
मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल के नेतृत्व में सफाई निरीक्षकों द्वारा गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों व रेहड़ी वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। 50 से ज्यादा दुकानदारों के चालान किए गए। पुल दालमंडी, पुल जोगियान, गैस गोदाम, राकेश सिनेमा, दिल्ली रोड, कलक्ट्रेट, चिलकाना रोड, चिलकाना चुंगी, फैसल टाउन वार्ड 60 तथा मंडी वार्ड 62 आदि क्षेत्रों में सड़क पर कूड़ा फैलाने वाले दुकानदारों तथा डस्टबिन न रखकर सड़क पर कूड़ा फैला रहे रेहड़ी वालों के चालान किए। नगरायुक्त ने बताया कि नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में प्रतिभाग कर रहा है। महानगर को पहले नंबर पर लाने का लक्ष्य रखा गया। आमजन के सहयोग के बिना यह कर पाना संभव नहीं है। नागरिकों को चाहिए कि वे शहर को गंदा न करें। यदि वे ऐसा करेंगे तो नगर निगम जुर्माना वसूलने के साथ अन्य कार्रवाई भी करेगा।
बढ़ रही गोशाला की आय
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गोशाला की आय लगातार बढ़ रही है। बीते माह गोशाला ने 97 हजार रुपये की कमाई की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कान्हा उपवन गोशाला प्रदेश की पहली आत्मनिर्भर गोशाला है। गोशाला में गोबर से जैविक खाद तथा गोमूत्र से गोनाइल (फिनाइल) बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गोबर से उपले आदि बनाकर बेचे जा रहे हैं। शिवपुरी श्मशान अंबाला रोड ने गोशाला से आठ हजार रुपये के उपले खरीदे हैं।