फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cut 400-500 trees of Khair standing in the land of village society

सहारनपुर: ग्राम समाज की भूमि में खड़े खैर के 400 से 500 पेड़ काटे

Wed, 01 Dec 2021 11:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 01 Dec 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Cut 400-500 trees of Khair standing in the land of village society
शाहपुर गाड्डा की जमीन से काटे गए खैर के पेड़ - फोटो : SAHARANPUR

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट क्षेत्र में तस्कर फतेउल्लापुर में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के पास शाहपुर गाड़ा की ग्राम समाज की भूमि में खड़े खैर के बेशकीमती 400-500 पेड़ काटकर ले गए। तस्करों ने सबूत मिटाने के लिए जेसीबी से खोदाई कराकर पेड़ों को जड़ से निकाला है। इससे सरकार को कई लाख रुपये का राजस्व का नुकसान हो गया है। ग्राम पंचायत से लेकर सरकारी विभाग के अधिकारी पेड़ काटे जाने के सवाल पर चुप्पी साध ली।

विज्ञापन


तहसील बेहट क्षेत्र के गांव फतेउल्लापुर में नदी के उस पार स्पोर्ट्स कॉलेज बन रहा है। इस कॉलेज से उत्तर दिशा की तरफ शाहपुर गाड़ा गांव है। इन दोनों के बीच शाहपुर गाड्डा के ग्राम समाज का जंगल है। इसमें करीब 10 से 15 साल पुराने खैर के बेशकीमती 400 -500 पेड़ खड़े थे। सोमवार तक इस भूमि पर खैर के पेड़ खड़े थे और मंगलवार की सुबह यह पूरा जंगल खाली दिखाई दिया। पेड़ों की जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने थे।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉलेज के चौकीदार ने बताया मंगलवार की सुबह कुछ लोग जेसीबी लेकर आए थे, उन्होंने खोदाई कराकर पेड़ों को जड़ से निकलवाया। जेसीबी पूरा दिन और पूरी रात चली। ग्राम पंचायत, थाना मिर्जापुर पुलिस और राजस्व विभाग को इसकी जानकारी नहीं हुई। बुधवार की दोपहर में शाहपुर गाड़ा के ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  शहर बढ़ा सुविधाएं नहीं: 20 साल में नहीं मिले पांच बस अड्डे और रिंग रोड, आधे शहर में सीवर लाइन तक नहीं

5 हजार 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल है खैर की कीमत
शिवालिक जंगल में खैर के पेड़ है। बाजार में खैर की लकड़ी की कीमत 5 से 10 हजार प्रति क्विंटल है। इसका इस्तेमाल तारकोल, पान मसाला, कत्था, चमड़े उद्योग और दवाई में होता है।


उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है और नहीं किसी की तरफ से इस संबंध में कोई तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। - अजय कुमार श्रोतीय, इंस्पेक्टर थाना मिर्जापुर ।
ग्राम समाज की भूमि से इतनी बड़ी संख्या में खैर के पेड़ काटे जाने की उन्हें कोई सूचना नहीं है। हल्का लेखपाल ने भी इस संबंध में उन्हें कोई रिपोर्ट नहीं दी। - रामजी लाल, एसडीएम बेहट।

 

शाहपुर गाड्डा में पेड कटाई के बाद खोदाई कर निकाली जड़

शाहपुर गाड्डा में पेड कटाई के बाद खोदाई कर निकाली जड़- फोटो : SAHARANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed