{"_id":"6086f83c8ebc3e8dc314bd6a","slug":"curfew-time-ends-negligence-resumes-saharanpur-news-mrt536057171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू का समय समाप्त, लापरवाही फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू का समय समाप्त, लापरवाही फिर शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला लाइव
- बाजारों में उमड़ी भीड़, नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
सहारनपुर। लोगों ने 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू का तो पालन अच्छी तरह किया, लेकिन जैसे ही कर्फ्यू का समय समाप्त हुआ तो लापरवाही की हद पार कर दी। कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में ऐसी लापरवाही कतई ठीक नहीं है। क्योंकि कोरोना संक्रमण जिस तेजी से लगातार बढ़ रहा है, वह बाजार में निकलने वालों के लिए भी घातक साबित हो सकता है। अमर उजाला टीम ने सोमवार को शहर के कुछ प्रमुख बाजारों और अन्य स्थानों पर घूमकर जायजा लिया तो लोग संक्रमण के प्रति बेपरवाह नजर आए। पेश है रिपोर्ट...
-- समय -- पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे
बाजोरिया रोड पर तमाम प्राइवेट अस्पताल और पैथोलॉजी लैब हैं। पैथोलॉजी लैब के बाहर बेहद कम फासले से लोग खड़े मिले। सोशल डिस्टेंसिंग का कतई पालन नहीं किया जा रहा था। यह लोग मरीजों के खून की जांच रिपोर्ट लेने पहुंचे थे अथवा जांच कराने पहुंचे थे।
-- समय -- दोपहर 12 बजे
किशनपुरा में दवा मार्केट में आपाधापी मची थी। कोई ऑक्सीमीटर खरीदने पहुंचा था तो कोई दवाइयां। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का साफ तौर पर उल्लंघन होता नजर आया, जबकि शासन की गाइडलाइन है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में किया जाए।
विज्ञापन
-- समय -- दोपहर साढ़े 12 बजे
प्रताप मार्केट पर भीड़ का आलम यह था कि ट्रैफिक जाम तक हो गया। कई लोग यहां बगैर मास्क भी घूमते मिले। यहां के व्यापारी हरजीत सिंह ने ट्रैफिक जाम को लेकर पुलिस से भी शिकायत की, तब जाकर काफी देर बाद जाम खुल सका।
-- समय दोपहर एक बजे
फव्वारा चौक के आसपास दुकानों और रेहड़ी पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। कोई फल खरीद रहा था तो, कोई घर के राशन का सामान। यहां पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था।
-- समय -- दोपहर डेढ़ बजे
नेहरू मार्केट में भीड़ की स्थिति देखते ही बन रही थी। दुकानदार मास्क लगाए थे, लेकिन कई लोग बगैर मास्क के घूमते मिले। यहां पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया जा रहा था।