फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CTET exam today, more than 13,000 candidates will appear

Saharanpur News: सीटेट परीक्षा आज, 13,000 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 19 Aug 2023 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
CTET exam today, more than 13,000 candidates will appear
-परीक्षा के लिए जनपद में बनाए गए हैं 27 केंद्र, दो पालियों में होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) आज जनपद के 27 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगा। परीक्षा को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी पहले ही पूर्ण की जा चुकी हैं।
जिला समन्वयक डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर तथा दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सीबीएसई की टीम आएगी, जो केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था पर नजर रखेगी। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन और पुलिस का सहयोग रहेगा। परीक्षा के दिन केंद्राें के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें या साइबर कैफे बंद रहेंगे। डॉ. दिव्य ने बताया कि परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

-----
इन्हें बनाया गया परीक्षा केंद्र
सीटेट के लिए सेंट मेरी एकेडमी मिशन कंपाउंड, सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल दिल्ली रोड, लॉर्ड महावीरा एकेडमी चिलकाना रोड, मेपल्स एकेडमी देवबंद, सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल रेलवे कॉलोनी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल, द दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद, रेनबो स्कूल दिल्ली रोड, पाइनवुड स्कूल दिल्ली रोड, न्यू ऐरा एकेडमी, ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल, चिलकाना रोड, आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल जनता रोड, केंद्रीय विद्यालय एयर फोर्स स्टेशन सरसावा, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल सोनिया विहार, ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल अंबाला रोड, एल्पाइन पब्लिक स्कूल चिलकाना रोड, स्प्रिंग बेल्स स्कूल दिल्ली रोड, प्रज्ञान स्थली गंगोह रोड, ग्रीन फील्ड एकेडमी, मदरलैंड पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड, डीएवी पब्लिक स्कूल बेहट रोड, सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल देवबंद, चंद्र सेठ कांवेंट एकेडमी नानौता, एमटीएस पब्लिक स्कूल सरसावा, आशा मॉडर्न स्कूल चंद्र नगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed