{"_id":"68029fe30d81364569066274","slug":"ct-scan-machine-repaired-after-25-days-now-earthing-cable-stolen-investigation-halted-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-147444-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 25 दिन बाद ठीक हुई सीटी स्कैन मशीन, अब अर्थिंग केबल चोरी, जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 25 दिन बाद ठीक हुई सीटी स्कैन मशीन, अब अर्थिंग केबल चोरी, जांच ठप
Sat, 19 Apr 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में स्थापित सीटी स्कैन मशीन 25 दिन बाद ठीक हो पाई, लेकिन अब चोर मशीन का अर्थिंग केबल काट ले गए। इस बात का पता बिजली जाने पर चला। इसकी वजह से सीटी स्कैन जांच फिर ठप हो गई। प्रभारी ने प्रमुख अधीक्षक व स्थानीय चौकी पर तहरीर दे दी है।
एसबीडी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में अप्रैल 2019 से सीटी स्कैन मशीन स्थापित है। यहां 30 से 35 मरीजों की जांच की जाती है। तकनीकी कमी के चलते मशीन 25 मार्च को खराब हो गई थी, जिसके बाद से बृहस्पतिवार शाम ठीक हुई। शुक्रवार को तीन से चार मरीजों की सीटी स्कैन जांच की गई। बिजली जाने के बाद मशीन पर अचानक लोड बढ़ गया। इससे स्टाफ को कुछ गड़बड़ी होने की आशंका हुई। मशीन ने काम करना बंद कर दिया। जांच की तो पाया कि अर्थिंग के लिए भवन से बाहर लगाया गया कॉपर के केबल को चोर काट ले गए। जब तक अर्थिंग केबल नहीं लग पाएगा, तब तक जांच शुरू नहीं हो पाएगी। स्टाफ ने प्रमुख अधीक्षक को जानकारी दी गई। अर्थिंग केबल की कीमत 11 से 12 हजार रुपये बताई जा रही है।
-- -- -- --
-- बिना जांच निराश होकर लौटे मरीज
सीटी स्कैन ठीक हुई तो मरीजों को खासी राहत मिली थी। शुक्रवार को जांच कराने के लिए मरीज अपना नंबर आने के इंतजार में बैठे थे। कुछ देर बाद स्टाफ ने मरीजों को बताया कि अर्थिंग की वजह से जांच नहीं हो रही है। ऐसे में मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।