फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CT scan is not possible in district hospital without electricity, patients are troubled

Saharanpur News: जिला अस्पताल में बिना बिजली नहीं होता सीटी स्कैन, मरीज परेशान

Mon, 24 Feb 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
CT scan is not possible in district hospital without electricity, patients are troubled
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लगी सीटी स्कैन मशीन बिना बिजली नहीं चलती है। बगैर बिजली के मशीन को चलाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। अप्रैल 2019 में अस्पताल के ट्रामा सेंटर में सीटी स्कैन मशीन स्थापित हुई थी। रोजाना 30 से 35 मरीजों की सीटी स्कैन जांच होती है। यह मशीन बगैर बिजली के नहीं चल पाती है, जब से यह मशीन यहां लगी है, तब से लेकर आज तक मशीन को चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में जो मरीज लाइन में लगे रहते हैं, उन्हें अगले दिन आने के लिए कहां जाता है या फिर वह बाहर कराने के लिए मजबूर होते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को होती है, जो 30 से 40 किलोमीटर दूर से आते हैं। मशीन चलाने की वैकल्पिक व्यवस्था हो जाएं तो मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-------
-- कई बार खराब हो चुकी है मशीन
पूर्व में सीटी स्कैन मशीन कई बार खराब हो चुकी है। बार-बार मशीन के खराब होने पर अस्पताल प्रबंधन ने दूसरी मशीन का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया था। कुछ दिन पहले भी मशीन खराब हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अस्पताल में रोजाना 30 से अधिक सीटी स्कैन जांच होती है। मशीन बिजली पर चलती है। जनरेटर लोड नहीं उठा पाता। वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं।

- डॉ. रामानंद, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed