फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crushing session over, payment not received, farmers upset

पराई सत्र खत्म, नहीं मिला भुगतान, किसान परेशान

Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Crushing session over, payment not received, farmers upset
सहारनपुर। पेराई सत्र समाप्त हो गया और जनपद के किसान बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं। जिले की छह में से सिर्फ देवबंद चीनी मिल ने ही खरीदे गए गन्ने का पूरा भुगतान किया है। जबकि अन्य पांच शुगर मिलों पर 561 करोड़ रुपये से अधिक का गन्ना भुगतान बकाया है।
विज्ञापन

शासन, प्रशासन के तमाम प्रयास किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराने में विफल साबित हुए हैं। पेराई सत्र समाप्त होने के बाद भी किसानों को पूरा गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ है। जिले में सिर्फ देवबंद चीनी मिल ने ही पूरा गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। गांगनौली मिल ने अभी तक 29.98 प्रतिशत, शेरमऊ ने 86.99 प्रतिशत, गागलहेड़ी ने 45.17 फीसदी ही भुगतान किया है। सहकारी क्षेत्र की नानौता ने 58.79 प्रतिशत और सरसावा ने 58.01 प्रतिशत भुगतान किया है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने के चलते किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। ग्राम हलगोवा के किसान इस्लामुलहक, नंदी के प्रदीप नंबरदार का कहना है कि शासन जल्द से जल्द बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराए। साथ ही बकाया गन्ना मूल्य पर नियमानुसार ब्याज भी दिलाए।
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए बकाएदार मिलों को नोटिस भेजे गए हैं। जिसमें उन्हें बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद की मिलों पर करीब 561 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के अवशेष हैं। उम्मीद है कि चीनी मिल भुगतान में तेजी लाएंगी। - डॉक्टर आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य
मिल बकाया
गांगनौली 251.79 करोड़ रुपये
शेरमऊ 39.42 करोड़ रुपये
गागलहेडी 87.40 करोड़ रुपये
नानौता 111.08 करोड़ रुपये
सरसावा 72.03 करोड़ रुपये
नोट: गन्ना विभाग के 17 जून के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed