{"_id":"571fc0244f1c1b7827a91bd6","slug":"crushed-beneath-the-tractor-trolley-driver-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्टर ट्राली के नीचे दबकर चालक मरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्टर ट्राली के नीचे दबकर चालक मरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
बजाज शुगर मिल गांगनौली के निकट मंगलवार तड़के पापुलर लदी ट्राली पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। रात में हुई घटना का दिन निकलने पर पता चला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने लकड़ियों दबे शव को बाहर निकाला एवं जेब में पड़ी आईडी से शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव ले गए।
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय पुष्पेंद्र उर्फ नीटू पुत्र सोमपाल निवासी भलेडी थाना जानसठ मुजफ्फरनगर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पापुलर की लकड़ी लादकर यमुनानगर बेचने जा रहा था।
रात में बजाज शुगर मिल और नैनसोब गांव के बीच उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह सड़क किनारे खेत में पलट गई। लकड़ियों के नीचे दबने और गंभीर रूप से घायल होने पर पुष्पेंद्र निकल नहीं सका।
विज्ञापन
सुबह दिन निकलने पर पांच बजे राहगीरों ने रुक कर हादसे को देखा तो उनकी नजर लकड़ियों के नीचे दबे चालक पर पड़ी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद सुबह करीब सात बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लकड़ियों से बाहर निकाला। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अपने साथ ले गए।