फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowds gathered in the pagodas on the first Monday of Shravan

श्रावण के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़

Tue, 19 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in the pagodas on the first Monday of Shravan
प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते भक्तगण - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा/रामपुर मनिहारान/नानौता (सहारनपुर)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने पवित्र गंगाजल से अपने आराध्य भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

सरसावा में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को नगर के सभी शिवालय में भक्तों की भारी भीड़ रही। नकुड़ रोड स्थित महाभारत कालीन बनखंडी महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अनिल कौशिक ने पूजा अर्चना के उपरांत शिव स्त्रोत पढ़ते हुए भक्तों से जलाभिषेक कराया। इसके अलावा नगर के शिव चौक हनुमान मंदिर अखंड सत्संग भवन मंदिर विश्वकर्मा मंदिर गायत्री मंदिर मोहल्ला हजारा स्थित दुर्गा मंदिर आदि में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के मंदिर श्री ठाकुरद्वारा, कॉलोनी शिवपुरी शिव मंदिर, मोहल्ला बाजार कला शिव मंदिर में शिव भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर श्री ठाकुरद्वारा में शिव पुराण का पाठ भी किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में गांव इस्लामनगर, मुंडी खेड़ी, चकवाली, उमरी कला, नंदपुर, भांकला आदि गांवों के मंदिरों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानौता के शिव मंदिर पर सुबह से ही भोले बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। नगर के सभी शिव मंदिरों पर नगर पंचायत की ओर से विशेष सफाई व्यवस्था के साथ चूना डलवाया गया। मंदिरों को फूल मालाओं व लाइट से सजाया गया। नगर के संतोष विहार कॉलोनी, गंगोह रोड स्थित शिव मंदिर, अस्पताल मंदिर, देवबंद रोड स्थित शिव मंदिर, मोहल्ला सरावज्ञान स्थित प्राचीन शिव मंदिर, कानूनगोयान स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed