फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowd seen on the streets in weekly bandh

साप्ताहिक बंदी में सड़कों पर दिखी भीड़

Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crowd seen on the streets in weekly bandh
सहारनपुर में साप्ताहिक बंदी के चलते बाजोरिया पुल पर रही वाहनो की भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना को लेकर जारी साप्ताहिक बंदी में शनिवार को बाजार बंद रहे, लेकिन सड़कों पर खूब आवाजाही रही। वहीं, पुलिस ने गाइडलाइन का उल्लंघन पर 110 लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

शनिवार साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद घंटाघर के आसपास कई दुकानें खुली रही। इसी तरह नुमाइशकैंप, हकीकतनगर, कंबोह का पुल, नवाबगंज, शारदानगर, खलासी लाइन, चंद्रनगर, खाताखेड़ी, चिलकाना रोड, चकराता मार्ग पर भी प्रतिष्ठान खुले हुए नजर आए, जबकि नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, मटियामहल, बाजोरिया रोड, खानआलमपुरा, दिल्ली रोड, कोर्ट रोड सहित अनेक इलाकों में आवश्यक सेवाओं में शामिल डेयरी, पैथोलॉजी लैब, चिकित्सकों के क्लीनिक, पेस्टीसाइड की दुकानों को छोड़कर बाजार बंद रहे, लेकिन सड़कों पर लोग बड़ी संख्या में घूमते हुए नजर आए। कई जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सुबह और शाम के समय घंटाघर, जनकपुरी चौक, कोर्ट स्थित चंद्रनगर चौकी, हसनपुर चौक, मानकमऊ पुलिस चौकी, नकुड़ तिराहा, कल्पना तिराहा, नवागंज चौक, चकराता मार्ग, दिल्ली रोड, देहरादून रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। मास्क न लगाने और गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। रविवार को भी बाजार बंद रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed