फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowd of devotees gathered in the court of Siddha Peeth Shakambhari

सिद्ध पीठ शाकंभरी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

Sun, 13 Mar 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in the court of Siddha Peeth Shakambhari
शाकंभरी में माता के दर्शनों को लगी श्रद्वालुओं की कतार - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर पर फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को भक्तों ने अटूट आस्था एवं विश्वास के साथ आदिशक्ति मां शाकंभरी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान शिवालिक पहाड़ियां माता के जयकारों से गुंजायमान रही।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते सिद्ध पीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु शाकंभरी क्षेत्र में पहुंचना शुरू हो गए थे। मान्यता के अनुसार भक्तों ने सर्वप्रथम बाबा भूरा देव के दर्शन कर सिद्धपीठ पहुंचकर जगत जननी मां भगवती के दर्शन किए। मां के दर्शनों को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्यों से श्रद्धालु आ रहे हैं। श्रद्धालुओं को मां के दर्शन करने के लिए तीन से चार घंटों तक इंतजार करना पड़ा। मंदिर क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था चौपट रही। पुलिसकर्मियों से भीड़ काबू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

हालात ऐसे थे कि तीन बजे तक अस्थायी पुल तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने पर मां के दर्शनों के लिए लेट लेट कर जा रहे थे। शंकराचार्य आश्रम एवं दद्दा आश्रम में भक्तों द्वारा भंडारों का विशेष आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर व्यवस्थापक राणा सानिध्य प्रताप सिंह एवं पूर्व विधायक रानी देवलता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। बताया की होली मेले के मद्देनजर बैरिकेडिंग, 30 अस्थायी शौचालय, एक ओवरहेड ब्रिज, प्रकाश व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए दो जनरेटर, 10 पेयजल प्याऊ, निशुल्क औषधि केंद्र, पीए सिस्टम, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल के तीन टैंकर एवं निशुल्क पार्किंग के अलावा मेले में सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। मेले में प्रतिदिन चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है।

महिला श्रद्धालु की सोने की चेन पर किया हाथ साफ
भक्तों की भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए गाजियाबाद की एक श्रद्धालु महिला की सोने की चेन पर भी चोरों ने साफ कर दी। वहीं शाकंभरी चौकी इंचार्ज केपी सिंह द्वारा श्रद्धालुओं के खड़े वाहनों के चालान भी काटे गए जिसको लेकर श्रद्धालुओं में भारी रोष दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed