फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowd of candidates gathered for admission in first year of graduation

स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले को अभ्यार्थियों की भीड़ उमड़ी

Tue, 03 Nov 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crowd of candidates gathered for admission in first year of graduation
सहारनपुर। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए मंगलवार को महाविद्यालयों में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। एक ही दिन में जेवी जैन कॉलेज में 307 और महाराज सिंह कॉलेज में 240 दाखिले हुए। कुछ कक्षाओं में अब कम ही सीटें खाली बची हैं।
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज में ओपन मेरिट वालों के दाखिले सोमवार से चल रहे हैं। मंगलवार को दूसरा दिन था। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। बीए में 129, बीकॉम में 117 और बीएससी में 61 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। जैन कॉलेज में ज्यादातर सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि शेष सीटों पर दाखिले पांच नवंबर को होंगे। चार नवंबर को जैन रथोत्सव कार्यक्रम होने की वजह से दाखिले नहीं होंगे। मगर जिन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की वर्तमान में संचालित बीएएमएस, बीयूएमएस परीक्षा में ड्यूटी है, वह यथावत अपनी ड्यूटी करेंगे। उधर, महाराज सिंह कॉलेज में ओपन मेरिट के दाखिले मंगलवार से शुरू हो गए । कॉलेज में मंगलवार को बीएससी में 33 और बीए में 207 दाखिले हुए। ओपन मेरिट के दाखिले बुधवार को भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed