फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowd in markets in relief of lock down, one arrested for spreading rumors

लॉकडाउन की राहत अवधि में भीड़ निकली, प्रशासन-पुलिस ने दिखाई सख्ती

Mon, 23 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crowd in markets in relief of lock down, one arrested for spreading rumors
अंबेहटा में सब्जी खरीदने के लिए मंडी में जमा लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉक डाउन के दौरान राहत के समय सड़क पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यूपी-हरियाणा, यूपी - उत्तराखंड बार्डर पर वाहनों की आवाजाही होने लगी। पुलिस ने सख्त कदम उठाया। मंडी, राशन, मेडिकल स्टोर, डेयरी पर समान जुटाने को लोग उमड़ पड़े। राहत अवधि के बाद सड़कों पर बेवजह दो पहिया और चार पहिया वाहन से घूमने वालों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने करीब 200 से अधिक वाहनों के खिलाफ जुर्माना किया। जबकि कई वाहनों को सीज किया। नगर निगम, पालिका, पंचायतों में कोरोना से जंग को लेकर युद्घ स्तर पर छिड़काव किया। ओपीडी दोपहर 12 बजे तक अस्पताल की खुली रही। जनपद में पुलिस को नौ बजे के बाद कई जगहों पर सख्ती बरतनी पड़ी। अफवाह फैलाने के मामले में एक को गिरफ्तार भी किया। मंडलायुक्त ने सीमा को सील करके मंगलवार से कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रशासन और पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर अठारह मामले अब तक निगेटिव जनपद में मिले हैं, जबकि छह की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। आईआईटी कैंपस में 200 बेड का वार्ड कोरोना को लेकर बनाने की तैयारी है। सरसावा में कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लॉक डाउन के चलते सरसावा थाना क्षेत्र के यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर सैकड़ों की संख्या में लोगों तथा वाहनों की भीड़ जमा हो गई। सख्ती के चलते सभी को सीमा पर ही रोक दिया।
विज्ञापन

गागलहेडी पुलिस ने मुनादी कराकर दूसरे प्रदेशों से आए लोगों की जानकारी देने की अपील की। मंडलायुक्त संजय कुमार, डीआईजी उपेन्द्र, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार हर पल जनपद की रिपोर्ट लेते रहे। देवबंद में चल रहे धरने के दौरान महज पांच महिलाएं नजर आईं। प्रशासन और पुलिस की ओर से लॉक डाउन के दौरान दोपहर बाद बेहद सख्ती बरती गई। इससे पहले सुबह छह बजे से मंडी में भीड़ उमड़ी। लोग ने खरीददारी की। डेयरी और मेडिकल की दुकानों पर भी इस अवधि में काफी भीड़ रही। बैंक खुले लेकिन ग्राहक कम नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों ने जनपद के कई इलाकों का दौरान किया। मंडलायुक्त की ओर से गठित कोर टीम लगातार भ्रमण करती रही और हर पल की रिपोर्ट देती रही। अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक ओपीड़ी में भीड़ रही। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी सहित सभी चिकित्सक ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। दूसरी ओर, प्रशासन ने संदिग्ध कोरोना मरीज के दूसरे प्रदेश या विदेश से आने पर प्रशासन और पुलिस को सूचना देने की बात कही है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। बीती रात से सुबह तक करीब तीन हजार से अधिक यात्रियों की स्क्रीनिंग रेलवे स्टेशन पर की गई।

खेड़ा पलटने की अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। अफवाह फैलाने को लेकर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी युवक ने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी थी कि देवता जाग गए हैं और खेड़ा पलट गया है। थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि गांव कल्लरपुर गुर्जर निवासी अमित कुमार पुत्र राजपाल ने सुबह के समय चार बजे 112 नंबर लखनऊ कंट्रोल रूम पर कॉल कर सूचना दी कि गांव में देवता जाग गए हैं और खेड़ा पलट गया हैं। लोग खेड़ा स्थल पर पहुंच रहे हैं। सूचना पर वह गांव पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। जिस युवक अमित पुत्र राजपाल गांव कल्लरपुर गुर्जर ने लखनऊ कंट्रोल रूम को मोबाइल से सूचना दी थी। उसने गांव की शांति भंग करने व लोगों को भ्रमित करने का काम किया। युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।

सहारनपुर। छुटमलपुर की सब्जी मंडी में खरीदारी को उमड़े लोग

सहारनपुर। छुटमलपुर की सब्जी मंडी में खरीदारी को उमड़े लोग- फोटो : SAHARANPUR

नागल में पीएनबी पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन

नागल में पीएनबी पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान पुलिस  गिरफ्त में अफवाह फैलाने वाला युवक।

रामपुर मनिहारान पुलिस गिरफ्त में अफवाह फैलाने वाला युवक।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed