फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowd in many markets, forget social distance

इस बार मंगलवार को भी खुले बाजार

Tue, 23 Jun 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Crowd in many markets, forget social distance
सहारनपुर में मंगलवार को खुला प्रताप मार्केट में खरीदारी के लिये उमड़ी भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
कई बाजारों में उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंस को भूले
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम करने के लिए जिले में महाबंदी सिस्टम लागू करने के बाद मंगलवार को भी बाजार खुले रहे। इससे अधिकतर बाजारों में भारी भीड़ रही। हालांकि दुकानदार दावा करते रहे कि भीड़ तो अधिक रही मगर ग्राहक उतने नहीं आए। इस भीड़ में शामिल लोग सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क जैसी जरूरी सावधानियों के प्रति भी लापरवाह नजर आए। वहीं, सोमवार को रोस्टर को लेकर हंगामा करने वाले व्यापारियों पर पुलिस टीमों की नजर बनी रही।
दरअसल, जिले में सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को पड़ने वाली साप्ताहिक बंदी को समाप्त करते हुए रविवार को एक दिन की महाबंदी का सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस सिस्टम के लागू होने के कारण मंगलवार को भी दुकानदारों को दुकानें खोलने का मौका दिया गया। हालांकि ये दुकानें पुराने रोस्टर के हिसाब से ही खोली गईं। शहर में नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, श्रीराम चौक, लोहानी सराय, रायवाला सहित अन्य बाजारों में शाम पांच बजे तक भी भीड़ के हालात बने रहे।
विज्ञापन

रायवाला, रानी बाजार सहित कुछ अन्य जगहों के व्यापारियों ने यह भी कहा कि बांए और दाएं के साथ ही दिवस छोड़कर तय किए गए रोस्टर सिस्टम खत्म किया जाना चाहिए। भले ही इसकी जगह चाहे चार दिन ही व्यापार का मौका दिया जाए। मौजूदा हालात में न तो व्यापारी सही ढंग से कारोबार कर पा रहे हैं और न ही ग्राहक ही संतुष्ट हैं। वे हर दिन दुकान का शेड्यूल बदलने से परेशान हैं। थाना मंडी, कुतुबशेर और नगर कोतवाली क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को समझाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. एस चिनप्पा का कहना है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को अनावश्यक भीड़ नहीं करनी चाहिए। मास्क और सोशल डिस्टेंस जैसी सावधानियां जरूरी हैं। लापरवाही करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सहारनपुर में मंगलवार को खुला घंटाघर से लेकर नेहरू मार्केट में सोशल डिस्टेंश की उड़ी धज्जियां

सहारनपुर में मंगलवार को खुला घंटाघर से लेकर नेहरू मार्केट में सोशल डिस्टेंश की उड़ी धज्जियां- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed