फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowd gathered in temples on Dashlakshna Mahaparv

जैन धर्म का दशलक्षण महापर्व प्रारंभ, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 31 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in temples on Dashlakshna Mahaparv
देवबंद के श्री दिगंबर जैन मंदिर सरागवाड़ा में दसलक्षण पर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा अ - फोटो : DEVBAND
सहारनपुर, सरसावा/चिलकाना/रामपुर मनिहारान/नानौता। जैन धर्म का पर्यूषण पर्व बुधवार से प्रारंभ हो गया। प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की गई। इस अवसर पर मंदिरों में पूजा अर्चना के पश्चात दया जैन धर्म के विद्वानों ने उत्तम क्षमा धर्म की व्याख्या की।
विज्ञापन

सरसावा के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर तथा महावीर बुल्ली कोर जैन मंदिर में सुबह के समय श्रीजी का अभिषेक व पूजा प्रक्षाल की गई। इसके पश्चात उत्तम क्षमा धर्म की पूजा करते हुए अर्घ चढ़ाया गया। दोपहर के समय मंदिर में सामूहिक जाप तथा शाम के समय धार्मिक तंबोला एवं आरतियों का आयोजन किया गया। जैन धर्म के विद्वान दिनेश जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्व का प्रथम दिन उत्तम क्षमा का दिन है जिसका पर्याय ये है कि हमें मन में क्षमा का भाव रखना चाहिए।
विज्ञापन

चिलकाना के सुल्तानपुर श्री दिगंबर जैन मंदिर में जयपुर से आए पंडित ध्रुव शास्त्री ने उत्तम क्षमा का अर्थ बताते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को उत्तम धर्म को अपनाना है, तो उसको अपने अंदर के द्वेष, क्रोध, लोभ, मान को त्यागना होगा। कार्यक्रम में जैन समाज के संरक्षक सुधीर कुमार जैन, बिजेन्द्र जैन, श्रीयांश कुमार जैन, निशांक जैन, रोहित जैन, मोहित जैन, पारस जैन, विजय जैन, राहुल जैन, महिला मंडल से श्रीमति विजया रानी, पारुल जैन, ममता जैन, चंदन जैन, शिमला जैन, सुरभी जैन, तनुजा जैन आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में भी दशलक्षण महापर्व उत्तम क्षमा धर्म के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कस्बे के तीनों जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जैन संत आचार्य श्री 108 भारत भूषण महाराज ससंघ के सानिध्य में मोहल्ला इकराम स्थित प्राचीन जैन मंदिर में श्री 1008 पारसनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक कर शांतिधारा की गई। इस अवसर पर जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, निपुण जैन, भूपेंद्र जैन, अनुराग जैन, नवीन जैन, वीरेश जैन, संतोष जैन, अभिषेक जैन, सचिन जैन, अनिल जैन, सपन जैन, विनीत जैन, प्रदीप जैन, अंकुश जैन, अतुल जैन, आर्जव जैन, शशांक जैन, पुनीत आदि की उपस्थिति रही।

नानौता में सर्वप्रथम उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की गई। सुबह अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजा, दशलक्षण पूजा, उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की गई। यह पर्व बुधवार से शुरू होकर आगामी दस दिनों तक चलेगा। इस अवसर पर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु स्नेह जैन, रितु जैन, प्रमोद जैन, जिनेन्द्र कुमार जैन, अजय कुमार जैन, आशिमा जैन, पूर्वी जैन, रोबिन जैन, अंकुर जैन, हिमांशु जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, मंजू जैन, सुमन जैन, पुष्पा जैन, आशीष जैन, सरोज जैन, चिंतामणि जैन, रेखा जैन, नेहा जैन, प्रियंका जैन, कविता जैन, दीपा जैन आदि द्वारा पूजा अर्चना की गई।

नानौता में जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

नानौता में जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में दशलक्षण पर्व पर पूजा अर्चना करती जैन समाज की महिलाएं

रामपुर मनिहारान में दशलक्षण पर्व पर पूजा अर्चना करती जैन समाज की महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में दशलक्षण पर्व पर पूजा अर्चना करती जैन समाज की महिलाएं

रामपुर मनिहारान में दशलक्षण पर्व पर पूजा अर्चना करती जैन समाज की महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed