फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crop fell due to strong wind with rain, loss

बारिश के साथ आई तेज हवा से गिरी फसलें, हुआ नुकसान

Sat, 07 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crop fell due to strong wind with rain, loss
सहारनपुर में बरसात के बाद गिरी फसल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शुक्रवार सुबह से रुक रुककर शुरू हुई बरसात के साथ आए तेज हवा के झोकों ने कई स्थानों पर गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को गिरा दिया। साथ ही कई जगहों पर पड़े ओलों ने भी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इससे गेहूं, सरसों और सब्जियों आदि फसलों की उत्पादकता पर विपरीत असर पड़ने की आशंका है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि जिन स्थानों पर फसल में पानी रुक गया है, उसमें अधिक नुकसान होगा।
विज्ञापन

बारिश के साथ आए हवा के तेज झोकों से गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलें खेतों में बिछ गई है। कई स्थानों पर गिरे ओलों ने गिरी फसलों को और नुकसान पहुंचाया है। सरसों की कटी फसल और नीचे के क्षेत्र में खड़ी फसलों में पानी रुकनेे से और ज्यादा नुकसान और इससे उत्पादकता पर विपरीत असर पड़ने की आशंका है। जनपद में करीब एक लाख 12 हजार हेक्टेयर में गेहूं, एक हजार से अधिक क्षेत्रफल में सरसों की फसलें हैं। इसके अलावा मसूर की फसल का रकबा भी पांच हजार हेक्टेयर से अधिक है जबकि करीब 20 हजार हेक्टेयर में सब्जियों की फसलें हैं। कृषि विभाग के उप निदेशक रामजतन मिश्र ने बताया कि गिरी हुई गेहूं एवं सरसों की फसल की उत्पादकता प्रभावित होने की आशंका है। नीचे गिरी फसल में चूहा आदि से भी नुकसान होने की आशंका है। जनपद में कई स्थानों पर ओला गिरने की भी सूचना है। जिससे प्रभावित फसल में नुकसान होने की आशंका है। बरसात से जायद की हाल ही में बोई गई सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

गेहूं में बढ़ी करनाल बंट की आशंका
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आईके कुशवाहा ने बताया कि बारिश के कारण पैदा हुई नमी के चलते गेहूं की फसल में करनाल बंट रोग के बढ़ने की आशंका है। बीज जनित यह रोग नमी में तेजी से बढ़ता है। जिन फसलों में पानी भर गया, उसमें भी नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed